महाराजगंज, नवम्बर 29 -- महराजगंज, निज संवाददाता। राज्य स्तर के इंस्पायर अवार्ड में स्थान बनाने के बाद होनहार अमन अहमद का चयन अब राष्ट्रीय स्तर के इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने अमन अहमद को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अमन अहमद आल माइटी इंटर कालेज बृजमनगंज के छात्र हैं। राज्य स्तर पर की इंस्पायर वार्ड में इनका चयन हुआ था। 14 व 15 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अमन ने ट्रेन शौचालय के लिए पानी की टंकी से आग लगने पर आग को बुझाने का प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था। इस नवाचार के लिए अमन का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अमन ने बताया कि इस सफलता से हौसला और बढ़ा है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्थान बनाऊंगा। इसके लिए कड़ी मेह...