धनबाद, जनवरी 16 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। डीएवी स्पोर्ट्स की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सिन्दरी डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में विद्यालय का नाम रोशन किया है। पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं को गुरुवार को विद्यालय में प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने सम्मानित किया। दीक्षा कुमारी कबड्डी में स्वर्ण पदक, प्राची व ऋद्धि सिंह ने कुश्ती में रजत पदक, चंपा गोराई ने वूशु में रजत पदक, जय नारायण महतो ने एथलेटिक्स हाई जंप में रजत पदक, स्नेहा कुमारी कुश्ती में कांस्य पदक, आराध्या पांडेय ताइक्वांडो में कांस्य पदक, सांची गोस्वामी ताइक्वांडो में कांस्य पदक, सचिन यादव कुश्ती में कांस्य पदक, अनंत कुमार कुश्ती में कांस्य पदक प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रशिक्षक व अध्यापक अमित कुमार सिंह व शिवानी सिंह के विशेष योगदान की सराहना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.