बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। मदर एथीना स्कूल की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा अद्वितीया ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 111 वीं रैंक हासिल कर माता-पिता एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया है। अद्वितीया की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने अद्वितीया को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...