अमरोहा, जनवरी 4 -- गजरौला, संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तर पर तीन छात्राओं का चयन हुआ है, इनमें दो अमरोहा जनपद की हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह एवं गजरौला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने दोनों को अपने आवास पर आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया और जीत की शुभकामनाएं दीं। रविवार की शाम गजरौला में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने अपने टीचर्स कालोनी स्थित आवास पर उजाला और प्रियंका को आमंत्रित किया। इनका राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर बालिका एवं सब जूनियर बालिका वर्ग में चयन हुआ है। दोनों प्रशिक्षण के लिए आजमगढ़ रवाना हुई हैं। इस मौके पर उनके कोच राजकुमार सिंह, संजीव कुमार चौहान, पिंटू धारीवाल, शशि चड्ढा आदि मौजूद रहे। बता दे...