कुशीनगर, फरवरी 3 -- कुशीनगर। जिले की 11 वर्षीय पांचवीं कक्षा की छात्रा आश्वी त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। कुशीनगर बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी की पौत्री आश्वी त्रिपाठी (11) ने राष्ट्रीय स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा पथिक स्टेडियम में 12 वर्ष से कम उम्र के बालिका संवर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। बच्ची ने यह प्रतियोगिता रिंग रेस तथा रोड रेस में जीती है। मई माह में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में आश्वी त्रिपाठी का चयन भी हुआ है। कुआलालंपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में आश्वी त्रिपाठी शामिल होगी। प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा स्थित पथिक स्टेडियम में बीते दिनों ...