रांची, जनवरी 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। 13 जनवरी से चल रही इस प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में तमिलनाडु का दबदबा रहा। तमिलनाडु की टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। बालक वर्ग में सीबीएसई को द्वितीय और केंद्रीय विद्यालय संगठन को तृतीय स्थान मिला। वहीं, बालिका वर्ग में महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन और विशिष्ट अतिथि शिवेंद्र नाथ दुबे ने विजेता टीमों को मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। दूसरी ओर, साइक्लिंग ट्रैक पर चौथे दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.