हापुड़, जनवरी 9 -- राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी हापुड़ सदर वरूण मिश्रा को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला सचिव मुकेश प्रजापति, महिला ब्रिगेड की जिला सचिव प्राची खुल्लर, प्रशासनिक सदस्य राधेलाल त्यागी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...