बरेली, फरवरी 12 -- एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चौथे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान से शुभारंभ किया। प्रोग्राम ऑफिसर फरहान अहमद ने चाइनीज मांझा के बारे में बताते हुए कहा कि यह देशभर में जानलेवा खतरा बन गया है। कांच और धातु से बना यह मांझा हवा में उड़ते हुए गले को काट देता है। कई शहरों में इससे मौतें और गंभीर हादसे सामने आए हैं। लोग इसे मामूली धागा समझते हैं। इस पर रोक लगाई जाये। कार्यक्रम में अलबक्श खान, मोहम्मद अयान, अजय सिंह, समद कुरैशी, रोहिद अली, विक्की बाबू सहित सभी छात्र उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...