मेरठ, फरवरी 21 -- मवाना। एएस (पीजी) कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय कैंप लगा। इसके अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों के अंदर राष्ट्रीय प्रेम व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी के भाव को जागरूक करने के लिए गायन व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. नीतू सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों को राष्ट्र के महान नायकों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दोनों इकाईयों के मध्य देशभक्ति गीत एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें दोनों इकाईयों की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। निर्णायक प्रो. रक्षा गुप्ता रहीं। प्रतियोगिता में इकाई एक प्रथम स्थान पर रही। प्रो. रक्षा गुप्ता ने जीवन में राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों के महत्व के बारे में सभी स्वयंसेवकों को विस्तार पूर्वक बताया। प्राचार्य प्रो. अरूण कुमार ने सभी स्वयंसेवकों का उत...