कुशीनगर, जनवरी 25 -- फाजिलनगर/खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने मनाया। स्वयं सेवकों ने इसके बारे में विस्तार से चर्चा की। फाजिलनगर के एसबीएम पीजी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने उत्तर प्रदेश दिवस को धूमधाम से मनाया। इसमें उत्तर प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और विकास यात्रा पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता भूगोल विभाग के नवल चौरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश केवल जनसंख्या में ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक दृष्टि से भी देश का एक महत्वपूर्ण राज्य है। हिन्दी विभाग के आचार्य डॉ. गिरिजेश मिश्र ने कहा कि किसी भी देश या प्रदेश का विकास वहां के युवाओं के कंधे पर होता है। ऐसे में आप अपनी क्षमता को पहचाने हुए अपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.