शामली, जनवरी 26 -- शहर के आरके पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय एवं तृतीय इकाई द्वारा रविवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. लोकेश मलिक, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा, डॉ. प्रीतम सिंह एवं कु. गायत्री त्रिपाठी द्वारा किया गया। शिविर के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से स्वयंसेवकों द्वारा एक भव्य रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने नारों, गीतों एवं संदेशों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और लोकतंत्र में मताधिकार की अहम भूमिका को रेखांकित किया। रैली में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। डा. प्रीतम सिंह एवं कु. गायत्री त्रिपाठी ने कहा कि मतदान जाति, धर्म एवं स्वार्थ से ऊपर उठकर किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मतदाता शपथ दिलाई गई तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.