हापुड़, जनवरी 21 -- हापुड़। गांव दोयमी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आर्य कन्या पाठशाला कॉलेज हापुड़ की स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का संचालन किया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं को योगाभ्यास एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया। योगाचार्या पायल शर्मा ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराए। द्वितीय सत्र की मुख्य अतिथि ऊषा यादव ने स्वयंसेविकाओं को सड़क सुरक्षा के बारें में प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बच्चे देश की नींव हैं। इसलिए बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना अत्यन्त आवश्यक है। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोग्राम ऑफिसर जूली चौधरी, रीतू पंवार, शैली, अक्शा, नेहा रानी, खुशी रानी का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.