उरई, फरवरी 22 -- जालौन। सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात द्विवसीय शिविर का आयोजन शनिधाम में चल रहा है। शिविर के चौथे दिन योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रथम डॉ. अवनीश दीक्षित ने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद है। कार्यक्रम प्रभारी द्वितीय विनय दीक्षित ने कहा योग अनोखा वरदान है। योग को अपनाकर सभी मानसिक विकास कर सकते हैं। डॉ. सचिन अवस्थी ने कहा योग एक ऐसा पुनीत कार्य है जो स्वयं को और अन्य को तरोताजा रखता है। चंद्रघ्मान मिश्र ने कहा कि छात्र जीवन में थोग महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। योग लक्ष्य प्राप्ति में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। इस मौके पर अवधेश दीक्षित, गोपालजी खेमरिया, राघवेंद्र पटेल, प्रगति भदौरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.