बागपत, फरवरी 21 -- खेकड़ा। कस्बे के महामना मालवीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंध समिति के सचिव नरेंद्र शर्मा और प्राचार्य प्रो. सुनील तोमर ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बताया कि सात दिवसीय इस विशेष शिविर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...