बस्ती, फरवरी 21 -- गौर। क्षेत्र में स्थित पंडित महादेव स्कूल कृषक पीजी कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का अयोजन हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित व दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के बाद स्वयंसेविओं को राष्ट्रीय सेवा व विशेष शिविर के सभी पहलुओं से स्वयंसेवियों को अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेविका को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा किया। सहायक आचार्य डॉ. सत्यप्रकाश ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। वहीं द्वितीय सत्र का प्रारंभ होने पर संस्कृत कार्यक्रम जैसे नित्य, लोकगीत, कविता पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. श...