दुमका, दिसम्बर 13 -- रानेश्वर , प्रतिनिधि। एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की और से शनिवार को गोद लिए गाँव रानेश्वर बागतिपारा मे इकाई 3 के कार्यक्रम पदाधिकारी सह दुमका नोडल पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी के द्वारा निजी स्तर पर कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे। उन्होंने वृद्ध, वृद्धा को कंबल वितरण किया। बीडीओ ने एनएसएस की इस पहल का काफी सराहना की और कॉलेज परिवार को उत्साहित किया। कंबल वितरण सिवा बागती, पुतुल बागती, कायन बागती, खोया बागती, सुखी बागती आदि वृद्ध जनों को किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...