बेगुसराय, मार्च 4 -- सिंघौल, निज संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मंगलवार को 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों, अधिकारियों और अनुबंध कर्मियों ने सुरक्षा को अपनी कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का आयोजन अग्नि एवं सुरक्षा विभाग, बरौनी रिफाइनरी में किया गया, जहां सुरक्षा शपथ ली गई और सुरक्षा ध्वज को रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने फहराया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (अग्नि एवं सुरक्षा) एच.एन. पाठक ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। अध्यक्ष महोदय का राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर संदेश मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) जी.आर.के. मूर्ति ने पढ़ा। जबकि निदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.