देहरादून, फरवरी 21 -- श्रीनगर। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सशस्त्र बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सामरिक दृष्टि से देश की मजबूती के लिए जन-जन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। आज के बदलते वैश्विक परिदृश्य में सुरक्षा की चुनौतियां पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ चुकी हैं। साइबर हमले, सूचना युद्ध और आंतरिक अस्थिरता जैसे खतरे नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता से ही नियंत्रित किए जा सकते हैं। सीडीएस ने युवाओं को विशेष रूप से राष्ट्रनिर्माण में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी, आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा जैसे कार्यक्रमों में भागीदारी से न केवल व्यक्तित्व विकास होता है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूत नींव भी तैयार होती है। उन्हो...