नोएडा, सितम्बर 28 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय सीबीएसई तैराकी में एक स्वर्ण सहित तीन पदक अपनी झोली में डालकर शहर की आरोही रॉय बेस्ट तैराक बनी। यह प्रतियोगिता ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार को समाप्त हुई। प्रतियोगिता में सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे देश-विदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन निवासी आरोही रॉय ने अंडर-11 में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस दूरी को तय करने के लिए शहर की 10 वर्षीय तैराक ने एक मिनट दस सेकेंड का समय निकाला। इसके अलावा आरोही ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले और 50 मीटर बटरफ्लाई में दूसरा स्थान हासिल कर रजत झटका। अंडर-11 में आरोही ने सबसे अधिक पदक जीते। उन्होंने अपनी तीनों स्पर्धा में पदक अपने नाम किया। आरोही तरुण ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.