बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियेगिता मे जिले की श्रेया रानी ने अंडर 73 किग्रा. भार वर्ग मे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश,सीआरपीएफ तथा राजस्थान के खिलाडियों को हराते हुए कांस्य पदक हासिल कर बिहार को गौरवान्वित किया। 41वीं राष्ट्रीय सीनियर क्यूरोगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 दिसंबर तक हैदराबाद तेलांगना के बालायोगी इंडोर स्टेडियम मे किया गया था। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान मे आयोजित इस प्रतियोगिता मे देश भर के खिलाडियो ने सीनियर वर्ग मे हिस्सा लिया था। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार यह जानकारी दी। श्रेया रानी शर्मा टोल उलाव की रहने वाली है। राजेश शर्मा व स्व. रूबी देवी की छोटी सुपुत्री श्रेया कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे पदक जी...