देहरादून, दिसम्बर 24 -- गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 27 से 30 दिसंबर तक मोहाली चंडीगढ़ में होने जा रही राष्ट्रीय सीनियर गतका चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 4 गतका खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। गतका एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि इस विशाल गतका आयोजन में देश भर के 800 से अधिक गतका एथलीट भाग लेंगे। चैंपियनशिप अंडर-19, अंडर-25 एवं अंडर-30 आयु वर्ग के सीनियर महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के बीच होगी। उक्त चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं खेलो इंडिया लीग में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में हरमन सिंह ऊभी, प्रदीप सिंह, अजैब सिंह, अजय सिंह शामिल हैं। उत्तराखंड टीम के कोच सतविंदर सिंह एवं मैने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.