हाथरस, फरवरी 18 -- हाथरस। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या का चल रहा धरना 11वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। शहर के आगरा रोड कंचन नगर स्थित अपने आवास के बाहर पंकज धवरैय्या ने अपने हाथों में मांगों लेकर पोस्टर लेकर नारेबाजी की। दोपहर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत अपने समर्थकों के साथ पंकज धवरैय्या के धरना को समर्थन देने के लिए पहुंचे। करणी सेना अध्यक्ष ने यूजीसी बिल विरोध का समर्थन किया। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर हाथरस से दिल्ली के लिए सवर्ण संगठनों की प्रस्तावित सनातन स्वाभिमान पदयात्रा को 07 फरवरी को पुलिस-प्रशासन ने अनुमति नहीं होने की बात कहकर रोक दिया था। पदयात्रा रोके जाने के बाद आरएसपी ...