किशनगंज, फरवरी 11 -- पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ फार्म एंड कम्पैनियन एनिमल्स के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन "वन हेल्थ और सतत भविष्य हेतु पशु चिकित्सा, मत्स्य, कृषि एवं डेयरी के समन्वय" का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रख्यात वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, पशु चिकित्सकों, मत्स्य एवं कृषि विशेषज्ञों, शोधार्थियों तथा प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य वन हेल्थ की अवधारणा के अंतर्गत पशु स्वास्थ्य, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय संतुलन के लिए बहु-विषयक समन्वय को बढ़ावा देना था। समापन समारोह में थाईलैंड से आए हुए प्रोफेसर डॉ. एस. बेंजाकुल मुख्य अतिथि रहेक डॉ. बेंजाकुल ने अपने संबोधन में कहा ...