बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज के कर्मियों के लिए वेतन और पेंशन की उठी आवाज 3 दिवसीय सम्मेलन में समस्याओं और समाधानों पर हुई चर्चा फोटो: हरनौत कॉलेज 01: तमिलनाडु के मदुरई में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ का 34वां राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल फैक्टनेब के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा व मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम ने रविवार को बताया कि तमिलनाडु के मदुरई स्थित द अमेरिकन कॉलेज में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ का 34वां राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इसमें कॉलेज कर्मियों की समस्याओं और उसके समाधान पर चर्चा हुई। सम्मेलन में ...