नैनीताल, फरवरी 8 -- नैनीताल, संवाददाता। कुविवि के कुलपति प्रो. दीवान रावत को 'आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया' राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। इंडिया एजुकेशन नेटवर्क की ओर से आयोजित 15वें इंडिया एजुकेशन समिति एवं अवॉर्ड्स 2026 के दौरान नई दिल्ली में उन्हें ये प्रदान किया गया। कुलपति प्रो. रावत को यह सम्मान नवाचारी प्रशासनिक सुधारों, अकादमिक सुदृढ़ीकरण, शोध उन्मुख वातावरण के निर्माण व संस्थागत सुशासन के लिए दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. चित्रा पांडेय, प्रो. रीतेश साह, प्रो. एनजी साहू, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. जया तिवारी, प्रो. महेंद्र राणा आदि ने कुलपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...