झांसी, दिसम्बर 17 -- राष्ट्रीय समारोह में नेशनल इंस्टीटयूशन ऑनर के सम्मान से केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय को पुरुस्कृत किया गया। विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 178 विश्वविद्यालयों ने सहभागिता की थी। कृषि विश्वविद्यालय झांसी को सम्मान रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार संजय सेठ ने सौंपा। वेटरन्स इंडिया के संस्थापक रामलाल, सम्पर्क प्रमुख,आर,एस,एस, दिल्ली व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बीके मिश्रा तथा एनएएसी, एनबीए एवं एनईटीएफ के अध्यक्ष डॉ. प्रो. अनिल सहसबुद्धे की मौजूदगी में सम्मान दिया गया। इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के 178 विश्वविद्यालयों ने सहभागिता की एवं 140 संस्थानों के कुलपति, निदेशक, कुलसचिव एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभागिता की। खेल एवं रक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य पुरस्कारों के साथ "प्राइड ऑफ नेशनल अवार्ड 2025" के अंतर्गत सम्...