हरिद्वार, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के राहुल कुमार को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविवार को राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। सलेमपुर चौक स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में हुई मासिक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने इस संगठन की भावी कार्ययोजना रखी। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष राहुल कुमार ने सनातन धर्म के सम्मान की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि दो मार्च को होली महोत्सव पर सुमननगर में भव्य नगर कीर्तन आयोजित किया जाएगा। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री, मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, अनिरुद्धाचार्य, जया किशोरी, कवि सिंह, सांसद अरुण गोविल और सर्वदमन डी. बनर्जी को हरिद्वार आमंत्रित करने की तैयारी है। इस बैठक में संस्थापक आचार्य प्राणनाथ, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, रणधीर सिंह, चेतन चौधरी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.