गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में समाहरणालय परिसर से सोमवार को डीसी दिनेश यादव व पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त अवसर पर डीसी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। "सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन" थीम के तहत यह जागरूकता रथ गढ़वा जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात नियमों के पालन, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक...