दुमका, जनवरी 4 -- जरमुंडी,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के उपलक्ष्य पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , जरमुंडी द्वारा बस पड़ाव बासुकीनाथ में एक हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से बाबा बासुकीनाथ धाम पूजा करने आने वाले यात्री बसों के चालक एवं सह चालकों के नेत्र की जांच , शुगर , प्रेशर , हीमोग्लोबिन आदि जांच किया गया। इस मौके पर कई स्थानीय टोटो चालकों को आवश्यकता अनुसार पावर चश्मा भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजू कुमारी, एमपी डब्ल्यू आनन्द कुमार झा , नेत्र सहायक निवास झा, लेब टेक्नीशियन नवीन सिन्हा व विकास कुमार , सीएचओ अनीता टुडू , लेखा मैनेजर प्रदीप घोष आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कैंप में जरमुंडी थाना का ग़श्ती दल भी उपस्थित था। सड़क सुरक्षा के निमित्त आयोजित इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.