गिरडीह, जनवरी 31 -- गिरिडीह। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिले में जागरुकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों आयोजित कर आमजनों को, यातायात नियमों के उचित अनुपालन, हेलमेट सीट बेल्ट का उपयोग व ड्राइविंग लाइसेंस आदि के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर व अन्य अधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया गया। यह बाइक रैली समाहरणालय भवन से बराकर पुल तक आयोजित किया गया। इस दौरान सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन का नारा गूंजा। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक एवं सड़क सुरक्षा शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों के बीच वाहन चलाने वक़्त यातायात...