चम्पावत, जून 6 -- टनकपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों ने राष्ट्रीय संघर्ष समिति का स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन वृद्धि की मांग के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। शुक्रवार को रोडवेज कार्यशाला गेट में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता और मोहन देव भट्ट के संचालन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों ने संगठन हित में कार्य करने की शपथ ली। साथ ही राष्ट्रीय समिति के निर्देश पर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बाद में हुई बैठक में वक्ताओं ने कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन वृद्धि की मांग पर सरकार के कोरे आश्वासनों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन वृद्धि की मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। यहां संगठन के प्रांतीय सचिव गणेश मेलकानी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.