पटना, फरवरी 1 -- चौकशिकारपुर स्थित आरपीएम कॉलेज में दर्शन परिषद्, बिहार के सहयोग से दर्शन शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रवृत्ति एवं निवृत्ति का समापन हुआ। प्राचार्या प्रो डॉ पूनम की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने जीवन को संतुलित दिशा देने का सिद्धांत प्रवृत्ति और निवृत्ति को बताया।परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार सिंह के संयोजन में महासचिव डॉ प्रो श्यामल किशोर,प्रो. डॉ. आरसी सिन्हा, प्रो. डॉ. पुनम सिंह,डॉ. संदीप ने विचार रखे। डॉ फौजिया परवीन की पुस्तक का लोकापर्ण और 55 शोधपत्रों की प्रस्तुति की गयी। आयोजन में दर्शशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ प्रो नागेंद्र मिश्र की सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...