अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अलीगढ़ द्वारा मैरिस रोड स्थिति एक होटल में कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महासंघ ने शिक्षकों के हित में उठाए गए कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसे महत्वपूर्ण निर्णय के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। इनमें प्रमुख रूप से टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से मुक्ति, पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा टाइम एंड मोशन से संबंधित व्यावहारिक कठिनाइयों का उल्लेख किया गया। महासंघ ने स्पष्ट किया कि वर्षों से सेवारत, प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों पर बार-बार परीक्षा का बोझ अनुचित है। नई पेंशन व्यवस्था के कारण शिक्षक अपने भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.