कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर। इंदौर के इन्फेंट्री स्कूल में 25 से 30 मार्च के बीच इंडिया ओपन पिस्टल चैम्पियनशिप हुई। इसमें शहर के द परफेक्ट शूटिंग अकादमी के पिस्टल शूटर अविरल निगम ने 400 में 368 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। यह जानकारी अकादमी के कोच व सचिव अमर निगम ने दी। उन्होंने बताया कि अविरल के अलावा अकादमी के सात निशानेबाज सिद्धिविनायक, संगीता सिंह, यशवर्धन तिवारी, सूरज कुशवाहा, रेयांश कुशवाहा, तनिष्क श्रीवास्तव, दर्श चौहान का चयन पहले हुई चैम्पियनशिप के आधार पर हो चुका है। यह सभी खिलाड़ी 22 अप्रैल से 3 मई के बीच दिल्ली में राइफल और भोपाल में पिस्टल की 28वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया, अविरल ने जनवरी में साई में शूटिंग कोच की परीक्षा दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.