नई दिल्ली, जून 23 -- उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति जब लागू होगी तो यह भारतीय शैक्षिक परिदृश्य को बदल देगी। भारतीय विश्वविद्यालय संगठन (एआईयू) की ओर से आयोजित कुलपतियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में धनखड़ ने कहा कि तीन दशकों से ज्यादा समय के बाद कुछ ऐसा हुआ है जिसने वास्तव में देश के शैक्षिक परिदृश्य को बदल दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का जिक्र करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि वह इस नीति के विकास से बहुत करीब से जुड़े रहे हैं। यह नीति भारत की सभ्यता, समझ, भावना व लोकाचार के अनुरूप है। जब यह लागू हो जाएगी तो हमारे शैक्षिक व्यवस्था को बदलकर रख देगी। उप राष्ट्रपति ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.