नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली, आशीष सिंह। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के लिए गर्व की बात है। सरकारी स्कूल के एक प्रधानाचार्य को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने की घोषणा हुई है। रोहिणी सेक्टर आठ में स्थित सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार झा को यह पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उन्हें पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार मिलने की जब झा ने पीछे की कहानी बताई तो उनकी मेहनत सरासर आंखों में झलकती दिखी। उन्होंने बताया कि जिस स्कूल में वह कार्यरत हैं, वो स्कूल बाकी स्कूलों के लिए मॉडल के रूप में है। झा ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने बच्चों के तनाव पर कार्य किया। इसके लिए उन्होंने स्ट्रेस बस्टर रूम बनाया। यहां छात्रों के लिए फ्रेंडश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.