पीलीभीत, दिसम्बर 31 -- पीलीभीत। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की आठवीं की छात्रा अदिति राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने झारखंड की राजधानी रांची जाएगी। इससे पूर्व वह अयोध्या में दस दिवसीय शतरंज की ट्रेनिंग हासिल करेगी। वह एक जनवरी को ट्रेनिंग के लिए रवाना हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय, माध्यमिक और राज्य प्रतियोगिताएं आयोजित कर खिलाड़ियों को भाग लेने का मौका दिया जाता है। मंडल और राज्य स्तर पर कड़े संघर्ष के बाद खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो पाता है। जनपद के अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की कई छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर नाम रोशन किया है। अब कालेज की कक्षा आठ की छात्रा अदिति का चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लि...