दरभंगा, मार्च 8 -- दरभंगा। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस व प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज का स्वागत शुक्रवार को मधुबनी जाने के क्रम में दिल्ली मोड़ पर किया गया। दरभंगा जिला रालोजपा अध्यक्ष गगन कुमार झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में दलित सेना के जिला अध्यक्ष राजकुमार पासवान, अतिपिछड़ा के जिला अध्यक्ष जगदीश लाल देव, पंचायती राज के जिला अध्यक्ष योगी राय, प्रभास लाल देव, रंजीत झा, रोहित मिश्रा, जितेंद्र पटेल, सरोज पासवान, मुकेश पासवान, सत्यम कुमार, सरोजनी देवी आदि ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष मधुबनी रालोजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करने जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...