कानपुर, फरवरी 24 -- 46वीं सब जूनियर अंडर-16 राष्ट्रीय वॉलीबाल चैम्पियनशिप 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच पोलबा के हुगली (पश्चिम बंगाल) में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय कैंट की छात्रा खुशी यादव का चयन उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में हुआ है। आजाद नगर निवासी राम नरेश की पुत्री खुशी यादव पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह दो बार केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय व क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं की पदक विजेता (एक स्वर्ण और एक रजत पदक) रह चुकी हैं। उनके चयन पर उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील तिवारी, कानपुर वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव राजेश दुबे, कोच जीतू ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.