जमुई, नवम्बर 10 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में आयोजित किया गया। भारत में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए विधिक सेवा अधिनियम 1987 में बनाया गया था जो 9 नवंबर 1995 से लागू किया गया था तब से प्रत्येक वर्ष इस दिन को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जमुई जिले के विभिन्न प्रखंड में रविवार को पारा विधिक सेवक घर-घर जाकर लोगों को निशुल्क विधिक सेवा तथा नालसा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर इस दिवस को मनाया। उन्होंने वंचित लोगों के लिए निशुल्क विधि की योजनाओं तथा उन्हें प्राप्त करने के उपाय के विषय में जागरूक किया। राष्ट्रीय लोक अदालत मध्यस्थता के माध्यम से वादों के सरल निस्तारण हेतु प्र...