पीलीभीत, नवम्बर 30 -- पीलीभीत, संवाददाता। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा समीक्षा गुप्ता का चयन 19 वर्ष आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश की शतरंज टीम में हो गया है। अब वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। 5 दिसबर से प्रतियोगिता शुरू होगी।। डॉ.भीमराव अंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान अयोध्या के प्राचार्य के अनुसार 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 5 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में होने जा रही है। उसमें प्रतिभाग के लिए वह दो दिसंबर को अयोध्या से प्रस्थान करेगी। जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि समीक्षा का चयन हाल ही में अलीगढ़ जनपद में संपन्न हुई 69वीं प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। पिछले वर्...