गोरखपुर, दिसम्बर 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग की नीतियों से नाराज राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ, गोरखपुर की ओर से 18 दिसंबर सुबह 11 से 12 बजे के बीच जनपद के सभी 21 खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर एक साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, नगर क्षेत्र, कैंपियरगंज, जंगल कौड़िया, खजनी, बेलघाट, सरदारनगर, ब्रह्मपुर, चरगांवा, भटहट, खोराबार, पिपराइच, सहजनवा, पाली, पिपरौली, बांसगांव, कौड़ीराम, गगहा, गोला, बड़हलगंज, उरुवा एवं भरोहिया में ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस दौरान जनपद स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिला मुख्यालय पर संघ के जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बीएसए को ज्ञापन देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.