अररिया, फरवरी 3 -- अररिया, वरीय संवाददाता दिल्ली में हो रहे 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय थांग-ता प्रतियोगिता 2025-2026 में अररिया जिले के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें अंडर-19 बालक वर्ग में सहनी टोला वार्ड 02 अररिया आर एस के रहने वाले बालेश्वर शाह के बेटे राही कुमार ने 65 किलोग्राम में भाग लेते हुए कांस्य पदक हासिल कर जिले के साथ-साथ राज्य का मान बढ़ाया। यह जानकारी अररिया जिला थांग-ता संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंहा तथा उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार मिश्रा ने दी। बताया कि बिहार राज्य विद्यालय थांग-ता परीक्षण के बाद राही का चयन राष्ट्रीय विद्यालय थांग-ता प्रतियोगिता के लिए हुआ। राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन से राही ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच संतोष कुमार के नेतृत्व में राही ने शानदार प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारी डॉ. सुलोचना...