कुशीनगर, मार्च 22 -- कुशीनगर। इंफाल, मणिपुर में आयोजित हो रहे 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल अंडर 19 छात्र एवं छात्रा प्रतियोगिता में तमकुहीराज के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। इसमें छात्रा खिलाड़ी रिशु गुप्ता फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज तमकुहीराज में पढ़ती है। जबकि दो पुरुष खिलाड़ी स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ एवं सैफई में अध्ययनरत हैं। प्रदेश के सीमांचल में स्थित ग्रामीण क्षेत्र के होनहारों के चयन पर लोगों ने खुशी व्यक्त की है। मणिपुर के इंफाल में 15 से 21 अप्रैल तक 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल अंडर 19 छात्र एवं छात्रा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें उप्र की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। उप्र की 18 सदस्यीय बालिका टीम में कुशीनगर की एक छात्रा का चयन हुआ है। तमकुहीराज से चयनित रिशु गुप्ता ने अपने स्थानीय कोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.