देवरिया, मार्च 27 -- पथरदेवा, हिन्दुस्तान संवाद। डगर कितनी भी मुश्किल क्यों न हो अगर कुछ करने का जुनून हो तो मंजिल पाना कठिन नहीं है। इसे सच कर दिखाया है जनपद की महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी की तीन छात्राओं ने। इन छात्राओं का 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल अंडर-19 में यूपी टीम से चयन हुआ है। अब ये छात्राएं मणिपुर के इंफाल में 15 अप्रैल से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। बीते सितंबर माह में अलीगढ़ में प्रदेशीय विद्यालयी महिला फुटबॉल अंडर-19 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल चैंपियन बना। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर नेशनल के लिए प्रदेश स्तर पर 18 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इसमें महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी की नौवीं की छात्रा शमा परवीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.