मथुरा, जनवरी 16 -- साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड-2025 में वृंदावन पब्लिक स्कूल मथुरा-वृंदावन मार्ग के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। विज्ञान प्रश्नोत्तरी पर आधारित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर कई मेडल जीते हैं। इसमें कक्षा 6 के देवेश निर्मल, कक्षा 7 की नेहा दास, कृतिका अग्रवाल व राघव जाटव, कक्षा 8 से स्पर्श सिंह, दानिश गोयल, खुशी वाजपेयी एवं कक्षा 10 की वैष्णवी निमेष ने विभिन्न वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किये हैं। विद्यालय के निर्देशक शिक्षाविद डॉ. ओमजी ने विजेता विद्यार्थियों व उनके मेंटर्स को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों ने मेहनत, लगन एवं अनुशासन से सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विजेता छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मेंटर्स...