बस्ती, नवम्बर 14 -- बस्ती। राष्ट्र निर्माण में आयकर का योगदान विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यशाला उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती परिसर में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में आयकर अधिकारी विनोद सिंह मौजूद रहे। कार्यशाला में पहुंचे अतिथियों का विद्यालय के प्रबंधक निदेशक विनय शुक्ल पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य वकता आयकर अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं और बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण के लिए आयकर बहुत महत्वपूर्ण है। इनकम टैक्स विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सुरक्षा में कैसे सहायक होता है, इसकी विशेष तौर पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में आयकर विभाग के इंस्पेक्टर धर्मराज चौधरी, ओएस विनीत कुमार पाण्डेय और सीनियर टैक्स असिस्टेंट यशेंद्र विक्रम सिंह की की टीम ने विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक न...