खगडि़या, दिसम्बर 29 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के जिला शाखा की रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया ने किया। बैठक के दौरान वृद्धजन, दिव्यांग, विधवा के ज्वलंत समस्याओं पर त्वरित समाधान को लेकर एक शिष्टमंडल द्वारा डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया। इस दौरान के जिले केसभी थानों में वरिष्ठ नागरिक सेल के स्थापना करने, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए वृद्धाश्रम खोलने, दिव्यांग, विधवा व वृद्धजन के बीच कंबल के वितरण करने, अलाव की व्यवस्था करने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सदर अस्पताल एवं बैंक में अलग काउंटर खोलने की मांग शामिल है। मौके पर जिला महासचिव निलेश चौधरी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.