बगहा, जनवरी 20 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय 69 वीं नेशनल स्कूल वूशु प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 14 जनवरी से मणिपुर राज्य के इम्फाल शहर में आयोजित किया गया।जिसमें पश्चिम चंपारण वूशु संघ के खिलाड़ी ने अंडर 19 आयु वर्ग के 56 किलों भार वर्ग में कांस्य पदक पदक जीत कर अपने ज़िले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। बसंत कुमार ने वूशु खेल में कड़ी मेहनत कर अपना नाम राष्ट्रीय मेडलस्टि खिलाड़ियों के सूची में शामिल किया है।खिलाड़ी के कोच के रूप में आलोक कुमार एवं अभिषेक कुमार ने कहा कि जिले में बहुत प्रतिभावान खिलाड़ी है अगर जिला प्रशासन के द्वारा वूशु खेल के आधुनिक उपकरण एवं मैट उपलब्ध कराया जाता है तो बहुत सारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर जिले को गौरवान्वित करेंगे। खिलाड़ियों के सफलता पर पश्चिम चंपारण वूशु संघ के अध्यक्ष प्रतीक एडविन शर्मा,सीनियर उप...