मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्य्क्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रमेश कुशवाहा, जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा, लखींद्र भगत, नवीन सिंह, रामानंद उर्फ रमन कुशवाहा, जावेद वारिश, सुनील यादव, चंदन कुमार, राजेश प्रसाद व प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा का निर्माण भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर, जगदेव बाबू, राम मनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...